16 अगस्त को मंगल का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने से अनावृष्टि के योग बनेंगे।
बुधवार, 29 अगस्त को अपनी राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहेगा, इसके परिणामस्वरूप सूत, कपड़े, रूई, देवदार, चांदी, सोना आदि के भाव में तेजी रहेगी। खांड, शक्कर, एवं कपूर के भाव हल्के कम होंगे।
इस माह की कुंडली को आकाशीय हलचल की दृष्टि से देखे, तो अधिकांश भागों में ठीक वर्षा होगी। दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, में कही सामान्य कहीं तेज वर्षा होगी।