इस माह में पांच गुरुवार होने से देश में विग्रह, अशांति होने का भय है। इस मास में पांच शुक्रवार भी है, इसके फलस्वरूप कुछ भागों में सुख-शांति एवं कुछ भांगों में भूकंप आदि प्राकृतिक प्रकोपों से लोगों को कष्ट, ईशान देश का भंग, अन्न के भावों में तेजी तथा अग्नि का भय होगा।
अगस्त माह में ग्रहों के परिभ्रमण पर दृष्टि डालें, तो सूर्य चंद्र की राशि कर्क में भ्रमण करने से उत्तर के देशों में सुख एवं प्रसन्नता रहेगी, पूर्व तथा दक्षिण के देशों में अशांति रहेगी, पश्चिम के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा।
FILE
मंगल के परिभ्रमण से लाल वस्तु का भाव तेज बना रहेगा, इसी के साथ कपड़े के भाव में तेजी आएगी।
बुध के कारण प्रजा को कष्ट रहेगा, शुक्र के बुध की राशि मिथुन पर परिभ्रमण करने से गेंहू, चावल, चने के भाव में विशेष तेजी आएगी।
शनि का मिश्रित प्रभाव रहेगा। अगस्त मध्य में सूर्य का राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करने से पूर्व के देशों में शांति आएगी, उत्तर के देशों में युद्ध आदि का भय रहेगा, दक्षिण एवं पश्चिम के देशों में दुर्भिक्ष का भय रहेगा।
जानिए कैसा रहेगा मंगल का स्वाति नक्षत्र में प्रवेश