गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: इंफाल , शनिवार, 6 जुलाई 2013 (15:48 IST)

मणिपुर में द्वितीय विश्वयुद्ध का कंकाल मिला

मणिपुर में द्वितीय विश्वयुद्ध का कंकाल मिला -
FILE
इंफाल। मणिपुर के बिशनपुर जिले में एक कंकाल मिला है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए एक जापानी सैनिक का है।

जिस इलाके में कंकाल मिला है, वहां द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान और ब्रिटिश बलों के बीच भीषण लड़ाई हुई थी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को फुबाला गांव में खुदाई के दौरान कंकाल मिला।

गांव के आसपास की जगहों पर जापानी और ब्रिटिश बलों के बीच लड़ाई हुई थी। कंकाल एक जापानी सैनिक का बताया जाता है जिसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। (भाषा)