शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. जिसकी ज्यादा सीटें, सीएम उसका हो-भाजपा
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 21 सितम्बर 2014 (14:10 IST)

जिसकी ज्यादा सीटें, सीएम उसका हो-भाजपा

जिसकी ज्यादा सीटें, सीएम उसका हो-भाजपा - जिसकी ज्यादा सीटें, सीएम उसका हो-भाजपा
नई दिल्ली। भाजपा और शिवसेना में महाराष्ट्र चुनाव को लेकर जारी तकरार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। भाजपा ने शिवसेना का प्रस्ताव ठुकराते हुए कहा कि हारने वाली सीटों पर बदलाव होना चाहिए।
 
महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे और विनोद तावड़े ने कहा कि वह केवल उन्हीं सीटों पर अपना दावा कर रहे हैं जहां पिछले 25 सालों में शिवसेना चुनाव नहीं जीती है। इससे गठबंधन को फायदा होगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी सीएम पद की दावेदारी नहीं की। जो भी पार्टी ज्यादा सीटें जीतेगी मुख्यमंत्री उसी दल का होगा।
 
भाजपा नेताओं ने कहा कि कोई भी प्रस्ताव मीडिया के माध्यम से नहीं आना चाहिए। दोनों दलों को आमने-सामने बैठकर बात करनी चाहिए। 
 
उल्लेखनीय है कि शिवसेना भाजपा को 118 सीटें देना चाहती है जबकि भाजपा 130 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है।