गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

छह साल में साकार हुआ उमर का सपना

छह साल में साकार हुआ उमर का सपना -
चाहत से उपलब्धि तक का सफर पूरा करने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख उमर अब्दुल्ला को सबसे कम उम्र में जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए छह साल लंबा संघर्ष करना पड़ा।

विदेश राज्यमंत्री के तौर पर 24 अगस्त 2002 को उन्होंने कहा था कि वे सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारी ने कहा था कि मैं सबसे कम उम्र का मुख्यमंत्री बनना चाहता हूँ लेकिन यह पार्टी नेतृत्व एवं जम्मू-कश्मीर की जनता पर निर्भर करता है।

पाँच जनवरी को उमर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनकी चाहत पूरी हो जाएगी। परिस्थितियाँ 2002 के चुनावों में ही उनके पक्ष में हो सकती थीं, लेकिन उमर गांदेरबल से चुनाव हार गए, जिसे नेशनल कॉन्फ्रेंस का गढ़ कहा जाता है।

इसके अलावा मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व वाली पीडीपी ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया, जिससे उमर की महत्वाकांक्षा खत्म हो गई। उस समय वे सिर्फ 32 साल के थे। इस बार जब वे मुख्यमंत्री बनेंगे तो राज्य के सबसे कउम्सीएहोंगे।

प्रफुल्ल महंत देश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हुए थे। उन्होंने सिर्फ 31 वर्ष की उम्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। वर्तमान रक्षामंत्री एके एंटनी 1977 में 37 साल की उम्र में केरल के मुख्यमंत्री बने थे।