गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. छत्तीसगढ़
Written By

नशे में धुत लड़कियों ने लड़के को चौथी मंजिल से नीचे फेंका

नशे में धुत लड़कियों ने लड़के को चौथी मंजिल से नीचे फेंका - छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ भिलाई के नेहरू नगर स्थित वंदे मातरम अपार्टमेंट में निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं पार्टी मनाने के दौरान नशे में इतनी धुत हो गई कि तीन छात्राओं ने मिलकर एक युवक को बिल्डिंग के चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
अभिषेक सिंह को ऊंचाई से गिरने से गंभीर चोटें आई है और उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्‍पताल में उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है।
अभिषेक भिलाई के निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। घटना की सूचना पाते ही स्मृति नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
 
अपार्टमेंट में रहने वालों के अनुसार, यहां आए दिन लड़के-लड़कियों द्वारा पार्टी मनाई जाती है। इसमें शराब के साथ ही जमकर गाना-बजाना भी चलता है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। (news18 से)