शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Women Congress President Barkha Shukla Singh
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (10:04 IST)

कांग्रेस की बरखा सिंह ने कहा- राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना आपदा ही होगा

कांग्रेस की बरखा सिंह ने कहा- राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना आपदा ही होगा - Women Congress President Barkha Shukla Singh
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के बाद दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने भी बगावत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा दिया। इस बीच, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने बरखा को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाने की घोषणा कर दी है।
 
अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बरखा ने कहा कि काग्रेंस का नेतृत्व कमजोर है। उनके अनुसार, काग्रेंस का हर नेता यह महसूस कर रहा है पर कोई सामने आकर नहीं बोल पा रहा है। बरखा ने कहा कि अगर राहुल गाधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया तो यह पार्टी के लिए आपदा की तरह होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस नेतृत्व उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा तो वह अदालत जाएंगी।
 
बरखा ने कहा कि पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्हें दरकिनार किया जाता है। पार्टी के बड़े नेताओं के पास महिला कार्यकर्ताओं की शिकायत सुनने का वक्त नहीं है। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण में हो रही धांधली की शिकायत भी नहीं सुनी गई।
 
उन्होंने कहा कि बीते दिनों नवरात्र का उपवास होने के बावजूद महिलाएं अपनी शिकायत लेकर राहुल से मिलने गई थीं, लेकिन वह होटल में दोस्तों के साथ पार्टी करने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगी, लेकिन प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल नगर निगम की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने दु‌र्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत उन्होंने सोनिया गांधी से भी की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि माकन और राहुल सिर्फ महिला सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं। हकीकत में वे महिलाओं को मात्र वोट बैंक समझते हैं।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान को बिजली बेचना चाहता है पंजाब, मोदी से मांगी इजाजत