गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Woman Spots Ex-Lover In Bank Queue
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 नवंबर 2016 (19:38 IST)

बैंक की लाइन में मिला पूर्व प्रेमी, प्रेमिका ने धुना

बैंक की लाइन में मिला पूर्व प्रेमी, प्रेमिका ने धुना - Woman Spots Ex-Lover In Bank Queue
नए नोट लेने के लिए बैंक की लाइन में लगे नासिक में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने यह कल्पना नहीं की होगी कि उसके साथ ऐसी घटना होगी कि वह कभी भुला नहीं पाएगा। 
 
दरअसल सोमवार की दोपहर जब वह बैंक की लाइन में खड़ा अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा था तो उसे उसकी कथित पूर्व प्रेमिका में देख लिया। 23 वर्षीय यह लड़की भी बैंक में नोट बदलावाने के लिए आई थी। उसे एक चेहरा जाना पहचाना लगा और जल्द ही वह उसे पहचान गई। वह उसका पूर्व प्रेमी था और लड़की के कथन के अनुसार वह उसे चार साल पहले प्यार में धोखा देकर भागा था। 
 
पूर्व प्रेमी की पहचान होने के बाद लड़की ने अपने पिता और भाई को फोन पर सूचित किया और साथ पुलिस को भी खबर की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की ने उस युवक को धुन दिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।  
 
लड़की ने पुलिस में इस व्यक्ति के खिलाफ नासिक के सतपुर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार लड़की ने बयान दिया है कि चार साल पहले दोनों के संबंध थे, लेकिन एक यह व्यक्ति धोखा देकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
ये भी पढ़ें
500 के पुराने नोट 15 दिसंबर तक चलेंगे, मगर...