शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Wife hacked husband neck, killed husband, Wife kill husband
Written By
Last Updated : गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (16:37 IST)

बेटी की इज्जत लूटने गए पति को कुल्हाड़ी से मार डाला

बेटी की इज्जत लूटने गए पति को कुल्हाड़ी से मार डाला - Wife hacked husband neck, killed husband, Wife kill husband
मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौतेली बेटी की इज्जत लूटने  की कोशिश करने वाले पति को उसी की पत्नी ने कुल्हाड़ी से मार डाला। हत्या करने के कुछ घंटों  तक महिला ने अपने आपको बेटी के साथ अंदर से कुंडी लगाकर घर में बंद रखा और पति की लाश के पास बैठी रही। हत्या के कुछ देर बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से कहा कि उसने एक  राक्षस का आतंक खत्म कर दिया। 
 
चंदन नगर पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे बड़नगर के रहने वाले रवि चंपिया को उसकी  पत्नी फैमिदा ने कुल्हाड़ी से मार डाला। रात को फैमिदा चंदन नगर थाने पहुंची और बताया कि रवि  उसकी बेटी से अश्लील हरकतें करता था। उसने बेटी की आबरू लूटने की कोशिश की तो हत्या कर  दी। 
 
फैमिदा के मुताबिक मैं पहले भी कई बार थाने गई। पुलिस ने रवि की पिटाई की, लेकिन वह मानता  नहीं था। 15 दिन पहले उसने मुझे और बेटी को जलाने का प्रयास किया। 3 साल पहले मैंने रवि  और संजू कांडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 
 
चंदन नगर पुलिस के अनुसार रवि चंपिया पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के षड्यंत्र सहित  18 मामलों के साथ पत्नी फैमिदा पर मारपीट के केस दर्ज हैं। उधर, रवि के परिजन ने उसका  पोस्टमॉर्टम करवाया। उनका आरोप है कि फैमिदा ने मकान के लिए उसकी हत्या की। 
 
फैमिदा ने बताया कि वह मेरी दोनों बेटियों को छेड़ता था। मना करती तो बोलता, मैं तो पिता की  तरह प्यार करता हूं। वह आता-जाता रहता था। इस रविवार को मेरी छोटी बेटी की शादी थी जिसमें  शामिल होने बड़ी बेटी बिहार से मायके आई थी। सोमवार को रवि पेशी पर इंदौर आया तो घर आ  गया।
 
उसने रातभर बेटी को परेशान किया। अगले दिन शाम 6 बजे उसने बेटी से ऐसी हरकत की जिसे मैं  बयां नहीं कर सकती। उसने बेटी पर चाकू भी अड़ाया था। मैंने आपा खो दिया और मिर्ची का घोल  बनाकर रवि के चेहरे पर फेंका। वह तिलमिलाने लगा और मैंने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर  दिया। वह गिर पड़ा। मैंने उसके सीने और गर्दन पर वार किए। फिर मैं बेटी को लेकर बाहर चली  गई। कुछ देर बाद लौटी तो रवि की सांसें चल रही थीं।
 
मुझे लगा कि उठने पर वह मुझे मार डालेगा इसलिए मैं काफी देर तक बेटी के साथ उसके पास  कुल्हाड़ी लेकर बैठी रही। जब उसकी सांसें बंद हो गईं तो मैं बेटी को लेकर थाने पहुंची। 
 
फैमिदा ने अपने पति मोहम्मद अशफाक से 2006 में तलाक ले लिया था जिसके साथ उसके दो  लड़के और दो लड़कियां हैं। उसके बाद वह रवि के साथ रहने लगी थी और बाद में निकाह कर  लिया।