गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Volunteers accuse AAP observer of rape
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (11:16 IST)

आप नेता ने किया नौकरानी से बलात्कार!

आप नेता ने किया नौकरानी से बलात्कार! - Volunteers accuse AAP observer of rape
चंडीगढ़। बलात्कार से जुड़े मामलों में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। आप से जुड़े एक असंतुष्ट नेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने अपनी नौकरानी का यौन शोषण किया था।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वरिष्ठ नेता को इस मामले की शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपए देकर मामला दबा दिया। उन्होंने दावा किया कि एक महिला पार्टी कार्यकर्ता की पीड़िता और उसके पति के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी उनके पास है।
 
उन्होंने विजय सिंह चौहान पर चारित्रिक आरोप के साथ ही आर्थिक आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा कि संगरूर के सुनाम विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पैसे लेकर अमन अरोड़ा को टिकट दिलाया है।
 
जब इस संबंध में पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत दी गई है और ना ही उन्हें इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी तो पार्टी इन आरोपों की जांच करके जरूर कार्रवाई करेगी। 
ये भी पढ़ें
अब कर्नाटक दे रहा है तमिलनाडु को पानी, विरोध भी जारी