शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. VHP
Written By
Last Updated :लखनऊ , शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (09:18 IST)

गाय को लात मारे जाने पर विहिप की सफाई

गाय को लात मारे जाने पर विहिप की सफाई - VHP
लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के दिंवगत नेता अशोक सिंघल की अस्थिकलश यात्रा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा गाय को लात मारे जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विहिप ने  इस पर स्पष्टीकरण दिया।
विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि गाय हमेशा से हमारे लिए पवित्र रही है और हम उसका अनादर कभी नहीं कर सकते।

उनके संगठन का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर विहिप के कार्यकर्ताओं ने गाय को वास्तव में लात मारी है तो उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। (भाषा)