गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. UP civic Poll results : BJP wins in Ayodhya
Written By
Last Modified: अयोध्या , शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (14:24 IST)

अयोध्या में फहराई भाजपा की विजय पताका

अयोध्या में फहराई भाजपा की विजय पताका - UP civic Poll results : BJP wins in Ayodhya
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा का सवाल बनी अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। पार्टी ने न सिर्फ महापौर पद पर कब्जा किया बल्कि आधे से भी ज्यादा वार्डों में जीत हासिल की। 
 
राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार के गठन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर सपा उम्मीदवार किन्नर गुलशन बिंदु ने भाजपा के रिषीकेश उपाध्याय को कड़ी चुनौती दी। हालांकि उपाध्याय 3595 वोट से जीत हासिल करने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी को 44628 वोट मिले जबकि सपा को 41037 मत प्राप्त हुए।
 
उधर नगर निगम में 60 पार्षदों के लिए घोषित परिणामों में से 32 भाजपा के खाते में गए हैं जबकि सपा को 17, बसपा को दो,कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। आठ वार्डों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है।
 
सपा ने भाजपा पर जीत हासिल करने के लिए चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। सपा प्रत्याशी गुलशन बिंदु ने कहा कि सत्तारूढ़ दल की शह पर जिला प्रशासन ने धांधली कर भाजपा को जीत दिलायी। उन्होने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद फैजाबाद नगर पालिका और अयोध्या नगर पालिका का एकीकरण कर अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का गठन किया था। नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत भी योगी ने 14 नवम्बर से राम की नगरी से ही की थी। (वार्ता)