बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. इंसानियत वाली तस्वीर देखी क्या? बेसहारा कुत्तों का सहारा बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (11:28 IST)

इंसानियत वाली तस्वीर देखी क्या? बेसहारा कुत्तों का सहारा बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी

Traffic policeman | इंसानियत वाली तस्वीर देखी क्या? बेसहारा कुत्तों का सहारा बना ट्रैफिक पुलिसकर्मी
हैदराबाद। कोलकाता पुलिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस फोटो के वायरल होने की असल वजह दो बेसहारा कुत्ते हैं, जो बरसात होने पर खुद को बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी के छाते के नीचे बैठ गए हैं। इसमें बड़ी बात यह है कि पुलिसकर्मी भी खुशी-खुशी अपना छाता कुत्तों के साथ शेयर करता है।

 
कुत्ता और पुलिसकर्मी की इस शानदार जुगलबंदी को कोलकाता पुलिस ने 18 सितंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट शेयर किया था। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा था कि मोमेंट ऑफ द् डे। आज इस तस्वीर को ट्विटर पर भी खूब ट्वीट किया जा रहा है। साथ ही लोग खूब लाइक कर रहे हैं और मानवता वाले कमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में 4 माह में 14 बार घुसपैठ के प्रयास, सुरक्षाबलों ने 21 आतंकियों को ‍किया ढेर