शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. toilet
Written By
Last Modified: दुमका , शनिवार, 4 जुलाई 2015 (16:50 IST)

नहीं बनाया शौचालय, लड़की ने दी जान

नहीं बनाया शौचालय, लड़की ने दी जान - toilet
दुमका। घर में शौचालय बनाए जाने का आग्रह स्वीकार नहीं होने पर झारखंड में एक लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
 
पुलिस ने बताया कि दुमका कस्बे के शास्त्री नगर स्थित अपने घर में 17 वर्षीय खूबू कुमारी ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसके ट्रक चालक पिता पाकुड़ गए हुए थे और उसकी मां नजदीक के एक खेत गई हुई थी।
 
परिवार के सदस्यों के हवाले से दुमका के पुलिस अधीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि यहां पर बी.ए प्रथम वर्ष की छात्रा शुक्रवार को अपने घर के छत से लटकी हुई पाई गई।
 
एसपी ने बताया कि उसकी मां संजू देवी के हवाले से कहा कि खूबू चाहती थी कि उसकी शादी से पहले एक शौचालय का निर्माण होना चाहिए।
 
शुक्ला के अनुसार संजू देवी ने बताया कि उसके पास रूपया नहीं था जिसके कारण शौचालय निर्माण करने में वह असमर्थ थी और इस कारण उसकी शादी नहीं करा पा रही थी ।
 
पुलिस उप महानिरीक्षक डीबी शर्मा ने बताया कि यह घटना आंख खोलने वाली है क्योंकि यह स्वच्छता अभियान और महिलाओं के लिए शौचालयों के निर्माण के बीच हुआ है। दुमका के उपायुक्त (डीसी) राहुल कुमार सिन्हा ने इस घटना को बेहद दुखदाई करार दिया।
 
सिन्हा ने पुलिस जांच का आदेश दिया है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। डीसी ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच में लड़ाई होने लगी थी।
 
उन्होंने एक और दो माह के भीतर ‘निर्मल ग्राम’ योजना के तहत शौचालयों के निर्माण करने और यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि जिले के हर घर में एक शौचालय हो। (भाषा)