शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tin Talaq victim dies in hospital
Written By
Last Updated :बरेली , मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (12:53 IST)

बरेली में तीन तलाक पीड़िता हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में मौत

बरेली में तीन तलाक पीड़िता हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में मौत - Tin Talaq victim dies in hospital
बरेली। पति द्वारा तीन तलाक बोलने के बाद रजिया पर जुल्म का जो सिलसिला शुरू हुआ वह उसकी मौत के बाद ही खत्म हुआ। एक महीने अस्पताल में इलाज के बाद रजिया की मौत हो गई। 
 
दिल्ली में रहने वाले रजिया के पति नहीम ने दो महीने पहले फोन पर ही तलाक दे दिया था। यहीं सब कुछ खत्म नहीं हुआ। रजिया को बरेली में पति नहीम के मामा के घर बंधक बनाकर रखा गया। उसे खाना नहीं दिया गया और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया।
 
परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने जैसे तैसे उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इन यातनाओं से रजिया बुरी तरह टूट गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
जानकारी के मुताबिक रजिया की शादी 13 साल पहले किला थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नहीम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही रजिया पर अत्याचार शुरू हो गई। उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। रजिया का 6 साल का एक बेटा भी है। 
ये भी पढ़ें
दुनिया के सबसे प्राचीन रंग की अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में खोज