शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. terrorist, Jammu and Kashmir
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (18:28 IST)

जम्मू कश्मीर में 200 आतंकवादी सक्रिय : सरकार

जम्मू कश्मीर में 200 आतंकवादी सक्रिय : सरकार - terrorist, Jammu and Kashmir
नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि जम्मू कश्मीर में करीब 200 आतंकवादी सक्रिय हैं, जिनमें से 105 इस साल सितंबर तक राज्य में प्रवेश कर चुके थे।
गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में सितंबर तक जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय पक्ष में 105 आतंकवादियों ने घुसपैठ की। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सूचनाओं के अनुसार जम्मू कश्मीर राज्य में करीब 200 आतंकवादी सक्रिय हैं।
 
गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए बहुआयामी रूख अपना रखा है। उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि पिछले दो सालों में कश्मीर घाटी में कानून व्यवस्था से जुड़ी 2,069 घटनाएं हुइं। इनमें से 627 घटनाएं बारामुला, 507 श्रीनगर में, 302 पुलवामा में और 261 अनंतनाग में हुई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
2000 रुपए का नोट भी बंद होगा : अनिल बोकिल