बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Tarun Gogoi
Written By
Last Modified: गुवाहाटी , रविवार, 29 नवंबर 2015 (18:51 IST)

हिन्दी भाषियों पर यह क्या बोल गए तरूण गोगोई..

हिन्दी भाषियों पर यह क्या बोल गए तरूण गोगोई.. - Tarun Gogoi
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आरोप लगाया कि केन्द्रीय मंत्री वेकैंया नायडू और भाजपा महासचिव राम माधव द्वारा हिन्दी भाषी लोगों पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और इसे दूसरा रंग देने के लिए इसकी गलत तरीके से व्याख्या की गई।

उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा, 'मैंने हिन्दी भाषी लोगों के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा। मैंने कहा था कि भाजपा की राज्य इकाई हिन्दी केन्द्रित पार्टी हो गई है जिसमें पूरी तरह से हिन्दी भाषी नेताओं का दबदबा है। मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।'

उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के 14 वर्ष के कार्यकाल में राज्य में हिन्दी भाषी लोगों के हितों की रक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही हिन्दी भाषी लोगों के लिए एक विकास परिषद गठित करेगी ताकि वे विकास की राह पर आगे बढ़ सके।

गोगोई ने कहा कि वह राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का नेतृत्व करते हैं और हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए कदम उठाते हैं तथा हिन्दी साहित्य सम्मेलनों में भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा, बिहार और उत्तर प्रदेश में एआईसीसी प्रभारी रहने सहित कई दशकों के मेरे राजनीतिक जीवन में, मैंने हिन्दी भाषी लोगों सहित सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए काम किया। (भाषा)