मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Taj Mahal
Written By
Last Modified: आगरा , रविवार, 3 मई 2015 (12:59 IST)

अब रात में भी हो सकेगा ताज का दीदार

अब रात में भी हो सकेगा ताज का दीदार - Taj Mahal
आगरा। दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताजमहल के दीदार अब यमुना पार मेहताब बाग से हो सकेगा। मेहताब बाग से चांदनी रात में इस अनूठे स्मारक का दीदार करने पर इसकी खूबसूरती में 'चार चांद' लग जाएंगे। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। माना जा रहा है कि जुलाई से रात में ताज के दीदार शुरू हो जाएंगे।
 
केन्द्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के अनुसार ताजमहल देश में आने वाले पर्यटकों में से सर्वाधिक को आकर्षित करने वाला स्मारक है। इसके आकर्षण के अनुरूप पर्यटकों को लुभाने की कोशिश जारी रखनी चाहिए। यहां पर्यटकों की अधिकाधिक संख्या की अपार संभावनाएं हैं।
 
शर्मा ने उम्मीद जताई कि मेहताब बाग से रात में ताज के दीदार शुरू हो जाने पर पर्यटक यहां रात में भी रुकेंगे। अभी आमतौर पर पर्यटक ताज के दीदार करने के बाद वापस चले जाते हैं। (वार्ता)