गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Taj Mahal
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 मार्च 2015 (09:13 IST)

मुमताज महल के दफनाने पर उठे सवाल

मुमताज महल के दफनाने पर उठे सवाल - Taj Mahal
आगरा। क्या मुमताज महल के शव को बुरहानपुर में अस्थायी रूप से और फिर आगरा में ताजमहल में दफनाने से पहले उसकी ममी बनाई गई थी?
 
अफसर अहमद की लिखी गई किताब ‘ताजमहल या ममी महल’ में इस विषय पर प्रकाश डाला गया है। केंद्रीय हिंदी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने रविवार को यहां इसका विमोचन किया।
 
ऐतिहासिक तथ्यों से पता चलता है कि विश्व धरोहर ताजमहल के निर्माता मुगल शासक शाहजहां उनके शव को दफनाए जाने के छह महीने बाद बुरहानपुर से आगरा ले गए थे।
 
मुमताज का शव 12 साल तक ताजमहल परिसर में एक कच्ची कब्र में रहा और फिर उसे मुख्य कब्र ले जाया गया था। लेकिन इतने लंबे समय तक मुमताज महल का शव कैसे संरक्षित रहा। अफसर अहमद ने अपनी किताब में इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की है।
 
उनका दावा है कि मुमताज महल के शव की ममी तैयार की गई थी। (भाषा)