शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shivsena attaks Owesi brothers in Samna
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 22 अप्रैल 2015 (12:52 IST)

औवेसी बंधुओं के दिमाग में पाक का हरा रंग- शिवसेना

औवेसी बंधुओं के दिमाग में पाक का हरा रंग- शिवसेना - Shivsena attaks Owesi brothers in Samna
मुंबई। संभाजीनगर और नई मुंबई में निगम चुनाव से एक दिन पहले शिवसेना ने एक बार फिर औवेसी बंधुओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके दिमाग में पाकिस्तान का हरा रंग घुसा हुआ है।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संभाजी नगर पर भगवा उतारकर हिरवा फहराना चाहते हैं और इनसे कोई दूसरी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। इनके भेजे में पाकिस्तानी हिरवा फहराना ही घुसा हुआ है।
 
मुखपत्र में लिखा गया है, 'ओवैसी के हिरवे झंडे को मुंबई के बांद्रा पूर्व के उपचुनाव में किस तरह से जनता ने पराभूत किया, यह हर किसी ने देखा। ओवैसी भाइयों को बांद्रा में हुई पराजय नहीं भूलना चाहिए।
 
सामना के अनुसार, नई मुंबई में अब छोटी धारावी और मिनी पाकिस्तान खड़े हो रहे हैं। चोरी, सेंधमारी और डकैती की घटनाओं ने शहर को परेशान कर रखा है, और बांग्लादेशी इस शहर को दीमक की तरह चाट रहे हैं। 
 
मुखपत्र में कहा गया कि संभाजीनगर में औरंग्यो और एमआईएम का पिशाच नाच रहा है। उस पिशाच को गाड़कर वहां के प्रवाह को स्वच्छ करने का यह उत्तम अवसर  है। 
 
उल्लेखनीय है कि संभाजीनगर और नई मुंबई में गुरुवार को मतदान होना है और शिवसेना हर हाल में यहां जीत हासिल करना चाहती है। पार्टी ने अपने मुखपत्र में पहले भी मुस्लिमों के मताधिकार का मुद्दा उठाया था।