मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shiv Sena says many Karnataka people can't sing national anthem
Written By
Last Updated :पणजी , रविवार, 11 जून 2017 (08:23 IST)

कर्नाटक के कई लोगों को राष्ट्रगान गाना भी नहीं आता : शिवसेना नेता

कर्नाटक के कई लोगों को राष्ट्रगान गाना भी नहीं आता : शिवसेना नेता - Shiv Sena says many Karnataka people can't sing national anthem
पणजी। शिवसेना की गोवा इकाई के अध्यक्ष शिवप्रसाद जोशी ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी कर्नाटक में कई लोग राष्ट्रगान नहीं गा सकते। उनके इस बयान पर राजनीतिक विवाद पैदा होने के आसार हैं।
 
जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गोवा के लोग देशभक्त हैं। मैं कई छात्रों को जानता हूं, जो पूरा वंदे मातरम् गा सकते हैं जबकि कर्नाटक में कई लोगों को राष्ट्रगान गाना भी नहीं आता और वे हमारे राष्ट्रपिता के बारे में भी नहीं जानते।

महादई या मंडोवी नदी के पानी के बंटवारे के मुद्दे पर गोवा और कर्नाटक में विवाद चल रहा है। (भाषा)