शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shiv Sena
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 27 नवंबर 2015 (14:44 IST)

धर्मनिरपेक्षता : शिवसेना ने किया राजनाथ सिंह का समर्थन

धर्मनिरपेक्षता : शिवसेना ने किया राजनाथ सिंह का समर्थन - Shiv Sena
मुंबई। शिवसेना ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अपनी गंदी राजनीति साधने के लिए संविधान संशोधन करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सेक्युलरिज्म (धर्मनिरपेक्ष) एक ऐसा शब्द है जिसका सबसे अधिक दुरुपयोग हुआ।


पार्टी ने कहा कि बाद के काल में दलित आबादी को यह महसूस हुआ कि कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर अपने ‘राजनीतिक स्वार्थ’ के लिए 'फूट डालो और राज करो' का फॉर्मूला अपनाया है।

पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया कि जाति, पंथ और धर्म की दीवार हमेशा बनी रहे। हमारे देश में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द का दुरुपयोग किया गया है।
इसके अनुसार- देश एक सम्प्रभु राष्ट्र बना रहे यही सुनिश्चित करने के लिए संविधान का निर्माण किया गया, लेकिन गंदी राजनीति के लिए इसमें कई संशोधन किए गए।

शाहबानो मामले में उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले को प्रभावहीन करने के लिए संविधान संशोधन किया गया। संपादकीय में लिखा गया है कि इस तरह के दृष्टांतों के कारण ही देश की सम्प्रभुता खतरे में है।

राजनाथ ने गुरुवार को लोकसभा में बीआर आम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर ‘भारत के संविधान के प्रति प्रतिबद्धता’ विषय पर चर्चा के दौरान कहा था कि देश में ‘सेक्युलर’ शब्द का आज सर्वाधिक दुरुपयोग हो रहा है। इसके दुरुपयोग को खत्म किया जाना चाहिए। इस शब्द के व्यापक दुरुपयोग के कारण समाज में तनाव के कई मामले हुए हैं। (भाषा)