गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shina Vora massacre
Written By
Last Modified: शनिवार, 29 अगस्त 2015 (20:17 IST)

शीना हत्याकांड : गाम्रीण ने की कंकाल ढूंढने में की मदद

शीना हत्याकांड : गाम्रीण ने की कंकाल ढूंढने में की मदद - Shina Vora massacre
मुंबई। रहस्यमयी शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रही मुंबई पुलिस की टीम रायगढ़ जिला के पेण तहसील के एक ग्राम अधिकारी गणेश धेने की बहुत शुक्रगुजार होगी जिन्होंने पुलिस को उस स्थान को खोजने में मदद की जहां कथित तौर पर शीना के शव को 2012 में दफन किया गया था।
पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञों और ग्रामीणों के एक दल ने शुक्रवार को गांव के अधिकारी (पुलिस पाटिल) के साथ मिलकर सटीक स्थान की पहचान की जहां कथित तौर पर शीना के शव को तीन साल पहले वहां जंगलों में फेंक दिया गया था। उस जगह से कंकाल के अवशेषों को खोद कर निकाला गया।
 
कल प्रात: मुंबई से पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल पेण तहसील के गगोडे बुद्रुक गांव पहुंचा और सुबह छह बजे के आसपास खुदाई शुरू हुई।
 
हेतवने गांव के पुलिस पाटिल गणेश धेने ने उनकी मदद की जो 23 मई, 2012 को उस समय स्थल पर मौजूद था जब शव प्राप्त हुआ था और उस समय थी जब उसी दिन पुलिस द्वारा बाद में उसे दफन किया गया।
 
वर्ष 2011 से पुलिस पाटिल धेने ने याद किया कि 2012 में शव को एक आम के पेड़ के निकट दफनाया गया था जिससे टीम को स्थान की पहचान करने और वहां पहुंचने में मदद मिली। दोपहर तक करीब दो फुट गहरी खुदाई करने पर ही दल को कंकाल का एक हिस्सा दिख गया। बंबई ग्राम पुलिस अधिनियम के तहत एक पुलिस पाटिल पुलिस विभाग और तालुका मजिस्ट्रेट के तहत सीधे काम करता है।
 
गांव की सीमा में किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना होने पर वह तत्काल पुलिस थाना को सूचित करता है और अपराधी को पकड़ने में पुलिस अधिकारी को जरूरी मदद करता है। कंकाल के अवशेषों को पैक करने के बाद कल दोपहर दो बजे टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। (भाषा)