शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Shameful people beats disturbed lady in Nagore
Written By
Last Updated :जयपुर , शुक्रवार, 16 जून 2017 (15:37 IST)

शर्मनाक! विक्षिप्त महिला को बेरहमी से पीटा, जबरन बुलवाया अल्लाह और श्रीराम...(वीडियो)

शर्मनाक! विक्षिप्त महिला को बेरहमी से पीटा, जबरन बुलवाया अल्लाह और श्रीराम...(वीडियो) - Shameful people beats disturbed lady in Nagore
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने एक बेबस और विक्षिप्त महिला को बेहरहमी से पीटा। यह असहाय महिला पूरे समय चीखती रही, लेकिन इन दुर्दांत लोगों का दिल नहीं पसीजा। 
 
यह मामला जिले के बालाजी थाना इलाके के कालानाड़ा अलाय क्षेत्र का है, जहां रबर के पाइप और लातों से एक विक्षिप्त महिला को सरेआम पीटा गया। आरोपियों ने इस महिला से अल्लाह, जयश्री राम और जय हनुमान भी जबरन बुलवाया। जिसने भी इस दृश्य को देखा रौंगटे खड़े हो गए। बताया जाता है कि पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 
 
जब यह घटनाक्रम हुआ उस समय किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।