मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. sexual abuse
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (10:38 IST)

महिला टीचर कहती थी, सेक्स करो वरना...

महिला टीचर कहती थी, सेक्स करो वरना... - sexual abuse
लुधियाना। 31 वर्षीया महिला पर एक नाबालिग लड़के का कथित रूप से यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला लड़के को ट्यूशन पढ़ाती थी।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़ित आठवीं क्लास का छात्र है और उसका परिवार जिस मकान में किराए पर रहता था, वह आरोपी महिला के पिता का है। उन्होंने कहा कि महिला ने 14 वर्षीय लड़के पर कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने उसकी मांग पूरी नहीं की, तो उसे मार डालेगी।
 
एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि महिला ने एक वीडियो बनाया और लड़के को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला कई महीने तक जारी रहा। बाद में पीड़ित लड़के ने पूरा मामला अपने पिता को बताया, जिसने पुलिस से संपर्क किया।
 
पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2012 (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है। पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (भाषा)