शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sanjay Nirupam resigns BMC election
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (13:39 IST)

कांग्रेस की हार, संजय निरुपम का इस्तीफा

कांग्रेस की हार, संजय निरुपम का इस्तीफा - Sanjay Nirupam resigns BMC election
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गुरुवार कोमुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस इस चुनाव में 20 सीटों के आसपास सिमट गई है। 
संजय निरुपम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं बीएमसी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे रहा है। मुंबई में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर निरुपम ने कहा कि पार्टी के भीतर का ही गठबंधन खराब था, ऐसे में दूसरे दल से कैसे गठबंधन हो सकता था। 
 
निरुपम ने कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए अन्यथा आने वाले समय में पार्टी की हालत और ज्यादा खराब हो जाएगी।