गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Regional news, pregnant women, twin children, death
Written By
Last Updated : सोमवार, 27 मार्च 2017 (21:17 IST)

जालिम पति ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, और फिर..

जालिम पति ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात, और फिर.. - Regional news, pregnant women, twin children, death
फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में घरेलू झगड़े में गुस्साए पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उसके गर्भ में पल रहे जुड़वां गर्भस्थ शिशुओं की मौत हो गई। घटना के बाद से अपने ही बच्चे की हत्या करने वाला व्यक्ति फरार है। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय नगर निवासी प्रेमवती की शादी दो साल पहले हुई थी। प्रेमवती के भाई सुमेर सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही निरंजन दहेज की मांग करता था। इसके लिए वह प्रेमवती को प्रताड़ित करता था। मायके वालों ने कई बार कोसी जाकर निरंजन को समझाया था, लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया। 
 
21 मार्च को निरंजन ने फिर प्रेमवती के साथ झगड़ा किया और उसकी पिटाई की, जिससे उसके पेट में दर्द शुरू हो गया। उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। वह कोसी जाकर उसे अपने साथ ले आए और उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। सेक्टर-7 थाना निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए कोसी में छापेमारी की है, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया है। (भाषा)