गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape, Rape of women
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 मई 2017 (19:15 IST)

होटल कर्मचारी ने किया महिला से दुष्कर्म

होटल कर्मचारी ने किया महिला से दुष्कर्म - Rape, Rape of women
चंडीगढ़। शहर में 27 वर्षीय महिला ने एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह अपना जन्मदिन मनाने आरोपी के किराए के मकान पर गई थी, जहां यह घटना हुई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच सितारा होटल में ठहरने वाली जयपुर की 27 वर्षीय आईटी पेशेवर ने आरोप लगाया है कि होटल के भोजन और पेय पदार्थ विभाग में काम करने वाले 29 वर्षीय कर्मचारी ने मंगलवार को उसके साथ बलात्कार किया। 
 
अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार, वह अपना जन्मदिन मनाने आरोपी के किराए के मकान पर गई थी, जहां यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने चिकित्सा जांच और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
 
अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। आरोपी को कल चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
तमंचे वाली प्रेमिका गिरफ्तार, दूल्हा मिला