बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape in mumbai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 नवंबर 2014 (09:16 IST)

प्रेमजाल में फंसाकर करते हैं बलात्कार...

प्रेमजाल में फंसाकर करते हैं बलात्कार... - rape in mumbai
मुंबई। मुंबई पुलिस के पास इस साल अक्टूबर तक बलात्कार के जो मामले आए उनमें से 71.9 फीसदी मामलों में आरोपी पीड़िताओं के प्रेमी थे, जिन्होंने शादी का झांसा देकर उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
 
पुलिस के डाटा के मुताबिक मुंबई में इस साल अब तक बलात्कार के 542 मामले दर्ज किए गए। इनमें 389 मामलों में पीड़िताओं के ‘प्रेमी’ आरोपी बनाए गए।
 
मुंबई के पुलिस आयुक्त राकेश मारिया ने कहा कि छह फीसदी मामलों में अज्ञात व्यक्ति सम्मिलत थे, जबकि बाकी के मामलों में आरोपी पीड़िताओं के रिश्तेदार अथवा बिल्कुल नजदीक के रिश्तेदार थे। (भाषा)