बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape
Written By
Last Modified: जम्मू , शनिवार, 29 अगस्त 2015 (16:43 IST)

लड़की को अगवा कर किया बलात्‍कार

लड़की को अगवा कर किया बलात्‍कार - Rape
जम्मू। पुंछ जिले की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि राजौरी जिले के ड्राइवर शावेज इकबाल, शकील अहमद (दोनों चालक) और जफर इकबाल जो पेशे से इंजीनियर है उन्हें कल जम्मू से गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने 27 जुलाई को लड़की के लापता होने की शिकायत पुंछ जिले के सूरनकोट पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
 
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि सूरनकोट के सामोट इलाके के वाहन में तीन लोगों ने लड़की का अपहरण किया है।
 
उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को पुलिस ने जिले के बफलिज इलाके में उसी वाहन को रोक लड़की को छुड़वाया। उस वक्त लड़की के साथ मौजूद आरोपी जफर मौके से फरार हो गया। 
 
लड़की के बयान में सामने आए तथ्यों के मुताबिक पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की को उसके परिवार को सौंपने से पहले उसका चिकित्सा परीक्षण करवा लिया गया था। मामले की तफ्तीश जारी है। (भाषा)