बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape
Written By
Last Modified: सहारनपुर , बुधवार, 29 अप्रैल 2015 (00:29 IST)

विवाहिता ने पिता पर लगाया रेप का आरोप

विवाहिता ने पिता पर लगाया रेप का आरोप - Rape
सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबद के अन्तर्गत विवाहिता ने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) डॉक्‍टर धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि देवबंद निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। उसका पति अक्सर शहर से बाहर रहता है। तहरीर में कहा गया है कि उसके पास कोई मकान भी नहीं है, इसलिए वह अपने पिता के घर पर ही रहती है।
 
विवाहिता का आरोप है कि उसके पिता ने कई माह पूर्व उसके साथ बलात्कार किया था। वह चुप रही तब से लगातार पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है।
 
आरोप है कि गत रविवार की रात्रि भी उसके पिता ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर उसके पिता ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। (भाषा)