बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape
Written By
Last Modified: नागपुर , बुधवार, 28 जनवरी 2015 (22:16 IST)

ट्यूटर ने किया 13 साल की लड़की से बलात्कार

ट्यूटर ने किया 13 साल की लड़की से बलात्कार - rape
नागपुर। यहां के एक ट्यूटर ने अपने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से कई बार बलात्कार किया।
पुलिस ने आज बताया कि आरोपी की पहचान अक्षय नगुलकर के रूप में की गई है और उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘आरोपी ने मंगलवाड़ी क्षेत्र में पिछले साल अप्रैल में कोचिंग क्लास चलाने के लिए पीड़ित के घर पर एक कमरा किराये पर लिया था। उसने मई में पहली बार पीड़िता से बलात्कार किया और उसके बाद कई बार बलात्कार किया और उसे धमकाया।’ 
 
बार-बार बलात्कार का शिकार होने से पीड़िता अवसाद में आ गई और उसने स्कूल तक जाना छोड़ दिया। कल जब उसकी अध्यापिका इसका कारण जानने उसके घर आई, तब इस बात का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। 
 
चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं सहित पास्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। (भाषा)