मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 23 नवंबर 2014 (07:50 IST)

जीजा ने किया साली से बलात्कार

जीजा ने किया साली से बलात्कार - rape
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन्स इलाके में पश्चिम बंगाल की निवासी 16 वर्षीय एक लड़की से उसके जीजा ने कथित रूप से बलात्कार किया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम तब प्रकाश में आई जब अपनी बहन के घर से भागने में सफल रही लड़की मजनूं का टीला क्षेत्र में रोती मिली। उसे बाद में सिविल लाइन्स थाने लाया गया।
 
अधिकारी ने बताया, 'लड़की के अनुसार आरोपी ने उससे बलात्कार किया और जब उसने यह बात अपनी बहन (आरोपी की पत्नी) को बताई तो उसने भी अपने पति का पक्ष लिया। इस संबंध में सिविल लाइन्स थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)