शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rape
Written By
Last Modified: मुंबई , सोमवार, 17 नवंबर 2014 (17:53 IST)

बेटे ने किया विधवा मां से बलात्कार

बेटे ने किया विधवा मां से बलात्कार - Rape
मुंबई। देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में एक कलयुगी बेटे ने नशे की हालत में अपनी विधवा मां के साथ बलात्कार कर डाला। 
 
इतना ही नहीं 21 वर्षीय युवक ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने के बाद खुद को चाकू से काटकर जख्‍मी भी कर लिया। जानकारी के मुताबिक युवक को नशे की बुरी लत थी और वह नशे की हालत में अक्‍सर अपनी मां को प्रताड़ित भी करता था। बताया जाता है कि युवक बेरोजगार था और अपनी मां के साथ किराए के फ्लैट में रहता था।  
 
रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना शुक्रवार की है, जब शाम करीब 6 बजे युवक नशे की हालत में घर लौटा और घर में अपनी मां के साथ बलात्कार किया। इस घटना के बाद आरोपी युवक फ्लैट को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने तुंरत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।