शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rape
Written By
Last Modified: हिसार , गुरुवार, 30 अक्टूबर 2014 (14:38 IST)

जींस और मोबाइल से होते हैं बलात्कार..

जींस और मोबाइल से होते हैं बलात्कार.. - rape
हिसार। हालांकि बलात्कार के मामले में जींस, स्कर्ट और मोबाइल को लेकर यह बयान नहीं है, लेकिन खाप पंचायत वाले हरियाणा में इस बयान ने एक नए विवाद को हवा दे दी है। हिन्दू महासभा की हरियाणा इकाई द्वारा लड़कियों के जींस और स्कर्ट पहनने तथा मोबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगाने की मांग की जा रही है। सभा का मानना है कि इससे बलात्कार की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। 
 
महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा है कि लड़कियां जींस और स्कर्ट जैसे भड़काऊ कपड़े पहनती हैं जिनसे बलात्कार जैसी वारदातें बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि महासभा के 40 हजार  सदस्यों को इस व्यवस्था को अपने घर से पहले शुरू करने को कहा है और साथ ही लोगों से भी अपनी लड़कियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने और उन्हें मोबाइल फोन नहीं देने की सलाह दी है। इस संबंध में महासभा का मानना है कि लड़कियों पर ड्रेस कोड लागू होने से बलात्कार जैसी घटनाएं रुकेंगी।
 
दूसरी ओर सतरोल खाप की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुदेश चौधरी इस फरमान को बेतुका और गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के कपड़ों के कारण नहीं बल्कि लोगों की गंदी सोच के कारण बलात्कार होते हैं। इस तरह की मांग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।