गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rampal_satlok ashram
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (15:51 IST)

रामपाल के आश्रम में मिले घातक हथियार

रामपाल के आश्रम में मिले घातक हथियार - Rampal_satlok ashram
हिसार। सतलोक आश्रम में जारी तलाशी अभियान के दौरान तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। स्वयंभू संत रामपाल इस आश्रम से पुलिस ने काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार से आश्रम में सर्च अभियान शुरू किया है। 
 
पुलिस ने तलाशी के लिए सतलोक आश्रम को छह सेक्टरों में बांट है। पहले पुलिस तीन सेक्टरों को खंगालने में लगी है। रामपाल के घर की बाद में तलाशी ली जाएगी। प्रशासन ने आसपास के गांवों की एक लोकल कमेटी भी तैयार की है जो सर्च अभियान में पुलिस की मदद कर रही है।
 
पुलिस को शुक्रवार को तलाशी के दौरान 10 दुनाली बंदूक, एक पिस्टल और 23 बारह बोर के कट्टे मिले हैं। हालांकि पिस्टल लाइसेंसी बताई जा रही है।