शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajiv Gandhi Seva kandra
Written By
Last Modified: जयपुर , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (09:01 IST)

राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम अब अटल...

राजीव गांधी सेवा केंद्र का नाम अब अटल... - Rajiv Gandhi Seva kandra
जयपुर। राजस्थान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर राज्य में 9000 से ज्यादा राजीव गांधी सेवा केंद्रों और जन सुविधा केंद्रों का पुन:नामकरण किया है। राज्य सरकार के इस कदम पर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है।
 
एक सरकारी आदेश के मुताबिक, राजस्थान के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने गांवों में 9278 राजीव गांधी सेवा केंद्रों और जन सुविधा केंद्रों का फिर से नामकरण करते हुए वाजपेयी के नाम पर रखा है, जिन्हें इस साल का भारत रत्न नवाजा जाएगा।
 
इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने ‘संकीर्ण मानसिकता’ के साथ जान बूझकर यह किया है।
 
उन्होंने कहा, 'एक सरकारी आदेश के जरिए राजस्थान ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ने गांवों में 9278 राजीव गांधी सेवा केंद्रों और जन सुविधा केंद्रों का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा है।'
 
उन्होंने सवाल किया, 'राजीव जी भी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्हें भी भारत रत्न मिला है तब आखिर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ऐसा क्यूं किया।' उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अटलजी के नाम पर नए संस्थानों का नाम रख सकती है और कांग्रेस अटलजी के खिलाफ नहीं है। (भाषा)