शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajinikanth-Jayalalithaa
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 अक्टूबर 2014 (11:33 IST)

जयललिता की घर वापसी से खुश हैं रजनीकांत

जयललिता की घर वापसी से खुश हैं रजनीकांत - Rajinikanth-Jayalalithaa
चेन्नई। अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि वह अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को वापस उनके ‘पायस गार्डन’ आवास पर ‘देखकर’ खुश हैं। रजनीकांत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के बाद घर लौटी जयललिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
 
रजनीकांत ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, ‘आपको वापस पायस गार्डन में पाकर मैं बहुत खुश हूं। आपके अच्छे समय की कामना करता हूं। हमेशा आपके अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं।’ अन्नाद्रमुक मुख्यालय द्वारा जारी पत्र में उन्होंने जयललिता को दीवाली की भी शुभकामनाएं दीं।
 
खास बात यह है कि रजनीकांत भी इसी पायस गार्डन क्षेत्र में रहते हैं।
 
इस बीच, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें ‘औपचारिक रूप से सरकार के शीर्ष पद पर जल्द फिर से देखना चाहती हैं।'