शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajasthan election results
Written By
Last Updated :जयपुर , मंगलवार, 16 सितम्बर 2014 (12:54 IST)

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को झटका

राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को झटका - Rajasthan election results
जयपुर। राजस्थान में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में तीन सीटे कांग्रेस के पक्ष में आने से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न का माहौल है। मुख्यालय पर कार्यकर्ता आतिशबाजी के बीच एक-दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।
 
राजस्थान की वैर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के भजन लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गंगा राम कोली को 25,108 मतों से पराजित कर भाजपा से यह सीट छीनी है। सूरजगढ विधानसभा सीट से कांग्रेस के श्रवण कुमार जीत गए हैं जबकि नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार रामनारायण गूर्जर ने जीत हासिल की। 
 
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुरेश चौधरी ने चार में से तीन सीट कांग्रेस के खाते में आने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में एकजुट हुआ है। प्रदेशवासी मौजूादा सरकार से त्रस्त है।
 
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कोटा दक्षिण की सीट को भी जीती हुई मान रहीं है क्योंकि इस सीट पर जीत का आधार पचास हजार से घटकर मात्र पच्चीस हजार रह गया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अर्चना शर्मा ने कहा कि प्रदेशवासी,सरकारी कर्मचारी परेशान है। उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है।