गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. rajasthan election
Written By
Last Updated :जयपुर , मंगलवार, 25 नवंबर 2014 (12:58 IST)

राजस्थान निकाय चुनावों में भाजपा आगे

राजस्थान निकाय चुनावों में भाजपा आगे - rajasthan election
जयपुर। राजस्थान में छह नगर निगम सहित 46 निकाय चुनावों की मतगणना में सत्तारुढ़ भाजपा ने राज्य में अपना दबदबा एक बार फिर साबित किया है। छह नगर निगमों के हुए चुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा का पांच नगर निगमों में बोर्ड बनना तय हो गया है। 
 
चुनाव परिणामों के अनुसार भाजपा को भरतपुर नगर निगम में बोर्ड बनाने लायक स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। पचास वार्ड वाले इस निगम में भाजपा ने 18 सीटें ही जीती है जबकि 20 निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। यह अलग बात है कि यहां भी भाजपा निर्दलीयों की मदद से बोर्ड बनानें में सफल हो जाए। कांग्रेस को 11 तथा बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली है। 
 
इसके अलावा बीकानेर नगर निगम में भाजपा को 60 वार्डर्में से 35 में जीत मिल चुकी है तथा कांग्रेस को 16 एवं निर्दलीय 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसी प्रकार उदयपुर निगम में भाजपा ने 55 वार्डो में से 49 में विजय प्राप्त की है जबकि कांग्रेस तीन, निर्दलीय दो तथा एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी को प्राप्त हुई है। 
 
हालांकि कोटा, जयपुर और जोधपुर नगर निगमों के पूरे चुनाव परिणाम घोषित नही हुए है लेकिन प्राप्त परिणामों में ही बोर्ड बनानें लायक बहुमत हासिल हो चुका है। कोटा के 65 वार्डो में से भाजपा ने अब तक 51, जोधपुर के 65 वार्डो में से 36 तथा जयपुर के 9। में से 51 सीटें जीतनें से इन तीनों निगमों में भाजपा बोर्ड बनना तय हो गया है।  (वार्ता)