बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Raj Thackeray
Written By
Last Modified: ठाणे , शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (22:19 IST)

राज ठाकरे ने शिवसेना, भाजपा को बताया 'लुटेरा'

राज ठाकरे ने शिवसेना, भाजपा को बताया 'लुटेरा' - Raj Thackeray
ठाणे। भाजपा को 'धोखेबाज' बताए जाने के एक दिन बाद महाराष्ट्र निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को शिवसेना एवं भाजपा को ‘लुटेरा' बताया। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा ने कल्याण डोम्बीवली नगर निगम (केडीएमसी) को लूटा है।
 
राज ने जिले के डोम्बीवली में कहा, पिछले तीन बार से वे (शिवसेना-भाजपा) आए और जनादेश मांगा तथा आपने उन्हें दिया। अब आप देख लीजिए कि आपको बदले में क्या मिला, केवल अराजकता और पूर्ण अव्यवस्था। उल्लेखनीय है कि केडीएमसी के चुनाव एक नवंबर को होंगे।
 
राज ने सवाल किया, इस बार में वे आपके पास जनादेश मांगने आए हैं। आपको तय करना है कि क्या आपको वे चाहिए (शिवसेना-भाजपा) या विकास। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एवं शिवसेना ने कल्याण और डोम्बीवली में सब कुछ खराब कर दिया। (भाषा)