गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. protest against beef fest
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 2 जून 2017 (07:51 IST)

बीफ उत्सव पर बवाल, केरल हाउस में घुसे गौरक्षक

बीफ उत्सव पर बवाल, केरल हाउस में घुसे गौरक्षक - protest against beef fest
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय राज्य में हाल में आयोजित बीफ उत्सव का विरोध करने के लिए एक गौरक्षक समूह के कुछ सदस्य केरल हाउस में जबरन घुस गए।
 
पशु बाजारों में वध के लिए मवेशियों के क्रय-विक्रय पर रोक के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ केरल के विभिन्न हिस्सों में 'बीफ फेस्ट' आयोजित किए गए हैं।
 
राज्य में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक बछड़े को सार्वजनिक तौर पर काट दिया था। राज्य में मुख्य तौर पर बीफ खाने वालों की संख्या काफी अधिक है।
 
पुलिस ने बताया कि खुद को भारतीय गौरक्षक क्रांति का सदस्य बताने वाले 12-14 लोग यहां केरल हाउस में घुस गए और उन्होंने गाय का दूध बांटना शुरू कर दिया। वे कह रहे थे कि उन्हें अनुमति की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वे धर्म के अनुसार काम कर रहे हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आ रहा है योग दिवस, मोदी ने देशवासियों से की यह अपील...