बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Praveen Togadia
Written By कीर्ति राजेश चौरसिया

हत्या के आरोपी के साथ विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया

हत्या के आरोपी के साथ विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया - Praveen Togadia
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वे एक हत्या के आरोपी के साथ दिखाई दे रहे हैं। विजय यादव नामक यह व्यक्ति हिस्ट्रीसीटर है साथ ही जबलपुर के दोहरे हत्याकांड का मुख्‍य आरोपी भी है।
 
फोटो में यादव गले में भगवा दुपट्‍टा डाले हुए प्रवीण तोगड़िया के साथ एक कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है। बताया गया है कि यह फोटो हिस्ट्रीशीटर विजय की फेसबुक पर लगा हुआ है। फोटो करीब चार माह पुराने किसी कार्यक्रम का है।
 
यह फोटो पुलिस के आला अधिकारियों तक भी पहुंच गया है। यादव पर गत दिनों जबलपुर में हुए राजू मिश्रा एवं एक अन्य व्यक्ति की हत्या में शामिल होने के आरोप है। यह आरोप भी सामने आया कि हत्या में शामिल आरोपी एक कांग्रेस नेता की होटल में रुके हुए थे। आरोपियों के कांग्रेस नेता के भांजे के साथ करीबी संबंध भी सामने आए हैं। कांग्रेस नेता का भांजा एनएसयूआई में बड़ा पदाधिकारी रह चुका है।
 
संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसे छह माह पहले ही संगठन से निष्काषित किया गया है। दोहरे हत्याकांड के बाद विजय यादव फरार है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 30 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।
ये भी पढ़ें
क्या मोदी को चुकानी पड़ेगी नोटबंदी की कीमत..?