शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Praful Mahanta accident
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (18:30 IST)

पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महंत दुर्घटना में घायल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल महंत दुर्घटना में घायल - Praful Mahanta accident
गुवाहाटी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं असम गण परिषद (अगप) के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महंत का वाहन शनिवार को बोख्खत शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह घायल हो गए। 
सूत्रों ने बताया कि महंत को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
 
महंत असम के प्रसिद्ध राजनीतिक चेहरों में से एक हैं और वह स्थानीय दल असम गण परिषद के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी पार्टी का राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
जैविक सेतु पर सरसों सत्याग्रह