गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. MP News / Police officer in charge s vehicle fell into a well
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (16:55 IST)

पुलिस वाहन कुएं में गिरा, टीआई और जवान की मौत

पुलिस वाहन कुएं में गिरा, टीआई और जवान की मौत | MP News / Police officer in charge s vehicle fell into a well
जबलपुर। ड्‍यूटी करके लौट रहे छपारा टीआई नीलेश परतेती एवं आरक्षक चंद्रभान चौधरी की शनिवार सुबह दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दरअसल, लौटते समय पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया था।

जबलपुर आईजी भगवत सिंह चौहान ने बताया कि सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र के पौड़ी गांव में देर रात ट्रांसफार्मर से टकराकर स्कॉर्पियों कुएं में गिर गई।

इस हादसे में गाड़ी में सवार TI नीलेश परतेती और पुलिसकर्मी चौधरी की मौत हो गई। टीआई स्टाफ के साथ ग्राम जमुनिया थाना छपारा से ड्यूटी करके लौट रहे थे। छिंदवाड़ा निवासी TI छपारा थाने में पदस्थ थे।

शनिवार सुबह किसान जब अपने खेत देखने आया, तो उसने कुएं में स्कॉर्पियो गिरी देखी। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने स्कॉर्पियो को बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक, थाना प्रभारी और आरक्षक चौधरी रात्रि गश्त पर थे। रात करीब 2 बजे गश्ती के दौरान उनकी गाड़ी ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इसके बाद सड़क किनारे स्थित करीब 20 फुट गहरे कुएं में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक, कुएं में बाउंड्री की ऊंचाई बहुत कम थी। दोनों शवों और कार को कुएं से बाहर निकाला जा चुका है। परतेती पिछले डेढ़ साल से छपारा थाने में पदस्थ थे। टीआई और आरक्षक दोनों ही छिंदवाड़ा के निवासी थे।
ये भी पढ़ें
सीमा पर संघर्षविराम से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा: सेना