शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan, Narendra Modi
Written By
Last Modified: वडोदरा , सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (18:28 IST)

पाक जेल में बंद मछुआरे की मौत पर मोदी को पत्र

पाक जेल में बंद मछुआरे की मौत पर मोदी को पत्र - Pakistan, Narendra Modi
वडोदरा। राज्यसभा सांसद परीमल नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पाकिस्तान की जेल में एक भारतीय मछुआरे की मौत की खबर पर पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष यह मुद्दा उठाने और उसके शव को गुजरात में उसके पैतृक गांव लाने का अनुरोध किया है।
वलसाड़ जिले के उमरागाम ताल्लुक में मलखेत गांव के रहने वाले मछुआरे की 2 अक्टूबर को कराची की एक जेल में मौत हो गई। यह जानकारी उसी जेल में रहने वाले एक अन्य मछुआरे ने साथी की मौत के बारे में फोन पर उसकी पत्नी को दी।
 
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा उल्लंघन करने के आरोप में पिछले साल 20 दिसंबर को कच्छ जिले में जखाउ बंदरगाह के निकट अरब सागर में पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने एक नाव को 7 मछुआरों के साथ जब्त किया था जिसमें से एक पीड़ित भी था।
 
नथवानी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के कार्यालय से मछुआरों की मौत का मुद्दा संबंधित अधिकारी के समक्ष उठाने का अनुरोध कर प्रधानमंत्री से शव को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव वापस लाने का भी अनुरोध किया है जिससे कि उसका परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।
 
हालांकि, राज्य मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी अधिकारी से मछुआरे के मारे जाने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। गुजरात मछुआरा संगठन (जीएफए) और पोरबंदर नौका संगठन (पीबीए) ने इस मुद्दे पर विभाग को पत्र लिखा था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
लालू ने सेना को सराहा, भाजपा की निंदा