गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan firing photos
Written By सुरेश डुग्गर
Last Updated : सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (14:00 IST)

पाक गोलीबारी की भयावहता को बयां करती कुछ तस्वीरें (देखें)

पाक गोलीबारी की भयावहता को बयां करती कुछ तस्वीरें (देखें) - Pakistan firing photos
लाख कोशिशों के बावजूद पड़ोसी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है। सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। मासूम बच्चे हों या बेजुबान पशु, कोई भी पाक गोलीबारी से नहीं बच पा रहा है। 
पाकिस्तानी गोलीबारी में जख्मी एक मासूम
पिछले 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में कुरुक्षेत्र निवासी बीएसएफ के हैड कांस्टेबल सुशील कुमार पिहोवा और कान्हा चक (जम्मू) के 8 वर्षीय मासूस विक्की लालयाल की मृत्यु हो गई। गोलीबारी के ही चलते 70 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा मवेशी घायल हो गए हैं। 
मृत गाय के आसपास बैठे परिजन।
एक और गाय, जो पाक गोलीबारी में मारी गई

गोलियों से छलनी एक मकान
एक गाय के शरीर पर जख्म, बता रहे हैं पाकिस्तानी गोलीबारी की भयावहता।
पाकिस्तानी गोले से एक घर की दीवार में बड़ा छेद हो गया
उपचार के दौरान एक घायल के साथ परिजन।
गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल एक महिला