गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pak woman arrested on Jalandhar Station
Written By
Last Updated :जालंधर , शुक्रवार, 31 जुलाई 2015 (10:12 IST)

बिना वीजा पाक से भारत में घुसी महिला, गिरफ्तार

बिना वीजा पाक से भारत में घुसी महिला, गिरफ्तार - Pak woman arrested on Jalandhar Station
जालंधर। जीआरपी ने अटारी से दिल्ली जाने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन से एक पाकिस्तानी महिला को गुरुवार देर रात जालंधर स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया। इस महिला के पास पासपोर्ट नहीं है।

जीआरपी को पूछताछ में पता चला कि महिला कराची की रहने वाली है और उसका नाम चंदा है तथा उसके पति का नाम सलमान खान है।

जीआरपी ने बताया कि चूंकि महिला अटारी से ट्रेन में चढ़ी थी, इसलिए उसे अटारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। (भाषा)