बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. notice to IPS officer
Written By
Last Updated :तिरुवनंतपुरम , बुधवार, 22 जुलाई 2015 (23:09 IST)

मंत्री को नहीं किया सलाम, मिला नोटिस

मंत्री को नहीं किया सलाम, मिला नोटिस - notice to IPS officer
तिरुवनंतपुरम। केरल के एक वरिष्‍ठ आईपीएस अधिकारी को राज्‍य के गृहमंत्री को सलाम न किया जाना खासा महंगा पड़ गया। यही कारण रहा कि विभाग ने आईपीएस अधिकारी ॠषिराज सिंह को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
 
दरअसल, सिंह ने हाल ही में रमेश चेन्नीतला को एक कार्यक्रम में सलाम नहीं कर विवाद खड़ा कर दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निर्देश पर नोटिस जारी कर सिंह से उनके बर्ताव के बारे में जवाब मांगा गया है।
 
सिंह 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। हालांकि चेन्नीतला ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है पर मुख्यमंत्री ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। (भाषा)