गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Noida DAD, toll-free, national
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (21:58 IST)

दिल्ली-नोएडा फ्लाई ओवर हुआ टोल फ्री

दिल्ली-नोएडा फ्लाई ओवर हुआ टोल फ्री - Noida DAD, toll-free, national
नई दिल्ली। दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर के नागरिकों के लिए एक खुशखबरी मिली है। दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर को टोल से मुक्त कर दिया गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस टोल हटाने के निर्देश दिए हैं और यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अदालत में इस मामले की सुनवाई प्रतिदिन चल रही थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह टिप्पणी की थी कि नोएडा अथॉरिटी और टोल ब्रिज कंपनी के बीच हुए मनमाने करार का खामियाजा आम जनता को भुगतने देना कतई ठीक नहीं है।
 
अदालत ने कहा कि डीएनडी पर टोल की अवैध वसूली हो रही है। चार साल की सुनवाई के बाद अब डीएनडी मामले में हाइकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अपना फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाइवे को टोल फ्री किए जाने की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मामले में डीएनडी नोएडा प्राधिकरण और कंपनी के बीच हुए समझौते को रद्द कर इसे टोल फ्री करने के लिए फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने जनहित याचिका दायर की थी।
ये भी पढ़ें
फर्जी पहचान पत्र के आरोप में अफगान लड़की गिरफ्तार